आशियाना पुलिस ने अवैध वसूली-धमकी के आरोपी 'सनी पंजाबी' को किया गिरफ्तार
लखनऊ : पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस ने महिला से अवैध वसूली और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी कमल त्रेहन उर्फ सनी पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया है। 34 वर्षीय आरोपी निराला नगर, थाना हसनगंज का निवासी है।
बीते बुद्धवार को एक महिला ने थाना आशियाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कमल त्रेहन उर्फ सनी पंजाबी और उसके साथियों ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर आभूषण व नगदी की अवैध वसूली की। तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 123/308(2)/352/351(3) बीएनएस में केस दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू की।विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 64(2)ड बीएनएस भी बढ़ाई गई। केस में कुल 5 लोगों को नामजद किया गया है।
घटना के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने 11 जून गुरुवार को सुबह करीब 9:20 बजे औरंगाबाद अंडरपास के पास से वांछित आरोपी कमल त्रेहन उर्फ सनी पंजाबी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी टीम में अति०निरी० ओम प्रकाश यादव, उ०नि० कुलभूषण सिंह, उ०नि० दिनेश सिंह, हे०का० सुरेश पाल और का० ज्ञान सिंह शामिल रहे। मामले की विवेचना अ०नि० ओम प्रकाश यादव कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि केस में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.