कोतवाली हसनगंज पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में भव्य भंडारे का आयोजन
लखनऊ : में बड़े मंगल भंडारे के आयोजन की श्रृंखला में आज प्रभु श्री राम एवं बालाजी महाराज के आशीर्वाद से ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर लखनऊ कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना हसनगंज लखनऊ परिसर में प्रभारी निरीक्षक थाना हसनगंज एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे का शुभारंभ थाना हसनगंज के प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार द्वारा विधिवत बजरंगबली की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ l पूरा हसनगंज थाना परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा l इस पावन अवसर पर डीसीपी मध्य विक्रांत वीर सिंह ने तथा प्रभारी निरीक्षक हसनगंज चितवन कुमार ने श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया l भंडारे में एडीसीपी जितेंद्र दुबे एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल क्षेत्रीय पार्षद महाराजा सूरजमल जनकपुरी नई दिल्ली के अध्यक्ष कप्तान सिंह के साथ सचिव धर्मेंद्र कुमार,आलोक चौधरी, चौधरी मुकेश सिंह, निशांत सिंह तथा अन्य गणमान्य लोगों सहित भारी संख्या में पुलिस स्टाफ तथा भक्तजन एवं श्रद्धालु गण, उपस्थित रहे l इस प्रकार के आयोजन से न केवल भक्ति भाव का जीवन में संचार होता है अपितु समाज में पुलिस एवं नागरिकों के मध्य एक सकारात्मक रिश्ता भी मजबूत होता है l.
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.