विश्व रक्तदान दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश
लखनऊ - विश्व रक्तदान दिवस पर शनिवार को आलमबाग चंदन नगर स्थित 50 सैय्या अस्पताल और अखिल भारतीय हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति ने संयुक्त रूप से रक्तदान जागरूकता रैली निकाली। पैदल मार्च अस्पताल से शुरू होकर आलमबाग चौराहे पर संपन्न हुआ। रैली के संयोजक अंकित पाण्डेय के नेतृत्व में निकले इस मार्च में अस्पताल प्रशासन, ब्लड बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर 50 सैय्या चंदनगर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी. सिंह, अधीक्षक ए.के. दीक्षित, प्रांतीय ब्लड बैंक से सुबेदार तिवारी और जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचती है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करना और लोगों को दान के लिए प्रेरित करना रहा।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.