सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, XUV सीज
लखनऊ - सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त XUV300 कार भी सीज कर दी गई है। मुख्य आरोपी सौरभ सिंह चौहान फरार है। बीते 12/13 जून की रात डब्बू सिंह का बर्थडे मनाने आए युवकों ने जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट में नशे की हालत में DJ कंसोल पर चढ़ने की जिद की। बाउंसर द्वारा रोकने पर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान सौरभ सिंह चौहान ने अपनी स्कॉर्पियो से असलहा निकालकर फायर कर दिया और फरार हो गया। वादी दिलीप कुमार की तहरीर पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में धारा 191(2)/352/315(2)/109(1)/351(3)/34 BNS दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने मौके से अमन यादव, 20, विनायक यादव, 22 और सुधांशु यादव, 21 को हिरासत में लिया। तीनों ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त XUV300 UP32NR3546 सीज कर दी है। मुख्य आरोपी व अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। तीनों छात्र हैं।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.