मनीष अरोड़ा बने लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष, व्यापारियों के हित में काम का लिया संकल्प

लखनऊ : आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा को शनिवार को लखनऊ व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी।

सम्मान समारोह अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा के आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को बूके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष बनने के बाद मनीष अरोड़ा ने व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री राजेश बत्रा, महामंत्री राजन सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष तिवारी और चिकन कारोबारी कृष्ण पाल मौजूद रहे। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने मनीष अरोड़ा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। मनीष अरोड़ा ने कहा कि छोटे-बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.