कृष्णानगर में एसीपी रजनीश वर्मा की भावुक विदाई, अभिषेक पांडेय ने संभाली कमान

लखनऊ - कृष्णानगर कोतवाली प्रांगण में आप सोमवार को पुराने एसीपी रजनीश वर्मा की विदाई और नए एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय के स्वागत का समारोह आयोजित हुआ। पुलिसकर्मियों ने खट्टी-मीठी यादों के साथ रजनीश वर्मा को भावभीनी विदाई दी। रजनीश वर्मा को राजधानी के संवेदनशील हजरतगंज सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर आए एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय ने कृष्णानगर सर्किल का चार्ज संभाला। समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रजनीश वर्मा के कार्यकाल में किए गए साहसिक कार्यों की सराहना की।

नवागंतुक एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय ने कहा कि वह क्षेत्रवासियों को रजनीश वर्मा की कमी महसूस नहीं होने देंगे। कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में कृष्णानगर थाने के एलडीए प्रथम पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित बंसल एवं सर्राफा पुलिस चौकी इंचार्ज अभ्युदय कुमार का भी स्थानान्तरण उपरांत एसीपी रजनीश वर्मा एवं कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने सम्मानित करते हुए विदाई दी।

रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.