विशिष्ट जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक डा. नीरज बोरा ने किया जनसंवाद

लखनऊ :  लखनऊ उत्तर विधानसभा के जयशंकर प्रसाद वार्ड अंतर्गत सेक्टर-डी, सेक्टर-सी एवं भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड स्थित सीतापुर रोड के सेक्टर-ए में आयोजित विशिष्ट जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र के विशिष्ट नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. बोरा ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

अभियान के अंतर्गत विधायक डा. नीरज बोरा एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम जयशंकर प्रसाद वार्ड अंतर्गत अलीगंज सेक्टर डी में जन सम्पर्क किया तथा वरिष्ठ नागरिक संतोष शुक्ला के आवास पर विशिष्ट जनों को अंगवस्त्रम् और साहित्य भेंट किया। वहीं सेक्टर सी में संतोष मिश्रा, पी.के.सेठ, जयकृष्ण अग्रवाल के आवास पर अलग अलग हुई बैठकों में सम्मिलित हुए जहां पार्षद स्वदेश सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उत्तर मण्डल-5 अंतर्गत सीतापुर रोड योजना सेक्टर ए में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ जनों के साथ मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद मान सिंह यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मुकेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.