कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास टक्कर के बाद कार सवार की पिटाई, केस दर्ज
लखनऊ : कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास रविवार शाम दो कार में टक्कर के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक समेत दो लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और उपद्रव की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।पारा थाना क्षेत्र सुरेन्द्र बिहार निवासी विकास कुमार पुत्र सहदेव, मूल निवासी ग्राम कोहली, थाना औरास, उन्नाव ने शिकायत दी। विकास ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे वह कार संख्या यूपी-32-क्यूयू-0945 से अमौसी से आलमबाग जा रहा था। कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के पास कार संख्या यूपी-32-एलई-5756 के चालक ने साइड से उसकी कार में टक्कर मार दी।विरोध करने पर आरोपी कार चालक आदित्य पाण्डेय और उसके साथी ने विकास के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसका मोबाइल टूट गया और सिर व शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने विकास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.