वेतन और अटेंडेंस कटौती को लेकर 1912 कर्मचारियों का हंगामा
लखनऊ : लखनऊ शारदा नगर योजना रतनखंड में कार्यदाई संस्था द्वारा 1912 हेल्पलाइन में कार्यरत कर्मचारियों में वेतन कटौती और 45 दिनों से वेतन न मिलने पर आक्रोश व्याप्त हो गया और सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने ऑफिस में ही हंगामा काट दिया और नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों का हंगामा सोमवार 3 बजे से चलता रहा और रात भर ऑफिस परिसर में चला।कंट्रोल पुलिस की सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से वार्ता कर आक्रोशित कर्मचारियों का वार्ता अधिकारियों से कराया लेकिन कर्मचारी अपनी शिकायतों को लेकर अडिग रहे।
संस्था से नहीं मिलती है कोई सुविधा हेडफोन भी स्वयं खरीदे-
कार्यदाई संस्था में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने बताया कि इस संस्था की हेड विनीता सिन्हा है,वह लोग करीब छः माह से संस्था में कार्यरत है संस्था द्वारा कोई सुविधा नहीं दिया जाता है यहां तक कि काल अटेंड करने के लिए अपना ही हेडफोन खरीदना पड़ता है उन लोगो ने 1200-1200 रुपए का हेडफोन खरीदा है।
वेतन के समय अटेंडेंस में कर देते है कटौती-
1912 कर्मचारियों का आक्रोश है कि एक सेकेंड की लॉगइन में देरी होने पर अटेंडेंस हाफ कर दिया जाता है यहां तक कि वीकेंड के भी अटेंडेंस में डेढ़ दिनों का हाफ कर दिया जाता है जिससे उनकी सेलरी पूरे माह में आधे से भी कम हो जाती है।
1912 कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन पाण्डेय ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कार्यरत कर्मचारियों से वार्ता हो चुका है पुराने शिड्यूल्ड के हिसाब सभी कर्मचारियों का वेतन 4 दिनों में रिलीज कर दिया जाएगा।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.