बड़े मंगल पर कोनेश्वर मंदिर में भंडारा, विधायक डा. नीरज बोरा ने वितरित किया प्रसाद
लखनऊ : ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर चौक स्थित प्राचीन कोनेश्वर मंदिर में विधायक डॉ. नीरज बोरा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे की व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सेवा में अनेक गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित टंडन, शालू टंडन, पार्षद अनुराग मिश्रा, हर्ष अग्रवाल,पार्षद सी बी सिंह,पार्षद मनीष रस्तोगी एवं ऋषि कपूर उपस्थित रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं की निरंतर सहभागिता बनी रही।
रिपोर्टर : मुकेश
No Previous Comments found.