आलमबाग में पति ने पत्नी-ससुरालियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कराया
लखनऊ : आलमबाग कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने पत्नी समेत सास, ससुर और दो सालियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुजानपुरा, आलमबाग निवासी हिमांशु वर्मा के अनुसार उनका विवाह दिसंबर 2024 में बांदा जनपद की रहने वाली पुष्पांजलि चौरसिया पुत्री मूलचंद चौरसिया से हुआ था। शादी के कुछ माह बाद पत्नी माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाने लगी। मना करने पर पत्नी का व्यवहार बदल गया और घर का काम न कर रोज झगड़ा करने लगी।
हिमांशु का आरोप है कि दिसंबर 2025 में पुत्र होने के बाद भी पत्नी के व्यवहार में सुधार नहीं आया। इसको लेकर उन्होंने सास-ससुर से शिकायत की तो उन्हें गालियां दी गईं। दो दिन पहले 14 जून को पत्नी फिर अलग रहने की जिद करने लगी। मना करने पर पत्नी ने नाखून, लात-घूंसों से हमला कर दिया और अपने माता-पिता व बहनों को घर बुला लिया।
आरोप है कि ससुराल वाले पहुंचकर मारपीट कर पत्नी को अपने साथ ले गए। जाते समय पत्नी 2 लाख रुपये नगद और 3 लाख रुपये के जेवर भी साथ ले गई। हिमांशु की तहरीर पर आलमबाग पुलिस ने पत्नी पुष्पांजलि, सास, ससुर और दो सालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.