सु0गो0सि0 थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे के विवाद में फायरिंग-पत्थरबाजी, 2 आरोपी हिरासत में

लखनऊ :  सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौना में ईंट-भट्ठे पर मिट्टी के कार्य को लेकर हुए विवाद में सोमवार सुबह फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में 2 नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है।

आज बुहवार को सुबह करीब 5 बजे पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि बरौना निवासी विवेक सिंह पुत्र भानू प्रताप सिंह के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की और ईंट-पत्थर से तोड़फोड़ की। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

जांच में पता चला कि विपक्षी पक्ष के अभिषेक शर्मा पुत्र स्व० नंद किशोर शर्मा उर्फ पुक्की शर्मा निवासी ग्राम सेवई और दुर्गेश कुमार पुत्र संतलाल निवासी ग्राम सभाखेड़ा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ विवेक सिंह के घर पहुंचे और पत्थरबाजी की। घर के लोगों ने हवाई फायरिंग की बात भी बताई, जिसकी पुष्टि ग्रामीणों ने भी की। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष ईंट-भट्ठे पर मिट्टी का काम करते हैं और इसी को लेकर उनके बीच पुराना विवाद चल रहा था।

वादी विवेक सिंह की तहरीर पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में धारा 34/351(3)/333/125/115(2) बीएनएस के तहत अभिषेक शर्मा, दुर्गेश कुमार और वाहन संख्या UP32BG6918, UP32HZ5151 पर सवार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अभिषेक शर्मा, उम्र करीब 24 वर्ष और दुर्गेश, उम्र करीब 26 वर्ष को हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन UP32KV3051 भी बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अन्य अज्ञात अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.