आलमबाग में कोरियर ब्वॉय का मोबाइल स्कूटी की सीट से चोरी, कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के अवध चौराहे पर बुधवार देर रात कोरियर का काम करने आए युवक का मोबाइल फोन स्कूटी की सीट से चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित सावेज सिद्दीकी पुत्र नौसाद सिद्दीकी निवासी साहेबगंज, थाना ठाकुरगंज ने बताया कि वह 17 जून बुधवार की रात करीब 1 बजे अवध चौराहे पर बसों में कोरियर लगाने आया था। काम के दौरान उसने अपना मोबाइल फोन स्कूटी की सीट पर रख दिया था। कोरियर लगाने के बाद जब कुछ देर बाद उसने फोन उठाने की कोशिश की तो वह गायब था। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल न मिलने पर सावेज ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में उसने अवध चौराहे पर कोरियर लगाने के दौरान सीट से मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी। कृष्णानगर पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में सक्रिय संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है ताकि मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पर कीमती सामान न छोड़ें और हमेशा सतर्क रहें।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.