जाट समाज के मेधावीयों को सम्मानित किया जायेगा 12 जुलाई को जाट भवन पर

लखनऊ :  जून दिन बुधवार को पारिवारिक मिलन जाट समाज़ मेरठ की बैठक जाट भवन गढ रोड पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ नरेंद्र तोमर ने की। संचालन ऐडवोकेट राजेन्द्र सांगवान ने किया। डॉ नरेंद्र तोमर ने बताया कि आगामी 12  जुलाई को जाट भवन गढ रोड मेरठ के प्रांगण मे सुबह 9 बजे,  विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान  के लिये जाट समाज के मेधावीयों को पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ सम्मानित करेगा। डॉ नरेंद्र तोमर ने समाज से अपील की है कि मेधावीयों के नाम संस्था के पास 30 जून तक भेजने की कृपा करे। संस्था के प्रवक्ता श्री सुशील ढ़ाका ने बताया कि मेधावीयों के सम्मान के साथ साथ एक विशेस गौश्ठी का भी आयोजन किया जायेगा जिसका विषय होगा लव जेहाद और समाज मे बदलते परिवेश पर बच्चॉ को जागरुक करना। बैठक मे श्री वीरसेन तोमर श्री सी पी सिंह तेवतिया श्री बलराज सिंह श्री जे पी सिंह तेवतिया श्री रविन्द्र आर्य श्री आर एस तोमर श्री आर के वर्मा श्री सतेंद्र सिंह श्री राजपाल सिंह मलिक व अरुण पूनिया के साथ साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.