एलडीए कॉलोनी में दुपट्टे से फंदा लगा विवाहिता ने दी जान!
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान सीतापुर निवासी सरिता, 22 वर्ष, पत्नी दीपक कश्यप के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, सरिता पति दीपक के साथ किराए के मकान में रहती थी। दीपक फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। घटना के समय वह काम पर निकला था। घर में सरिता की 2 संतानें - बेटी नंदिनी और बेटा हर्षित मौजूद थे। बच्चों ने ही मां को कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। रोते-बिलखते बच्चों ने फोन पर पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने पत्नी को फंदे से उतार कर लोकबंधु अस्पताल ले गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। कृष्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक पी०के० सिंह ने बताया कि पुलिस एवं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्त
No Previous Comments found.