फैजुल्लागंज में सेवा अस्पताल और बोरा फाउंडेशन का 72वां स्वास्थ्य शिविर, 154 ने उठाया लाभ 54 जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड भी बने, मुफ्त जांच के बाद बांटी गईं दवाएं*
लखनऊ : स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के तहत श्याम विहार कॉलोनी, फैजुल्लागंज में बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 72वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 154 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त परामर्श व दवाइयां दी गईं। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत 54 स्थानीय निवासियों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर में मुख्य रूप से गीता कश्यप (48), दीपक कुमार (52) को बीपी व शुगर, बबीता शुक्ला (37) को सर्दी-खांसी और नमिता देवी (34) को पैरों की तकलीफ का इलाज दिया गया। इसके अलावा रामपाल गौतम, कल्पना चौधरी, चंद्रावती, रितु, सुरेश कश्यप और राम लखन पांडे सहित दर्जनों मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। मेडिकल टीम ने स्थानीय लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली अपनाने के टिप्स भी दिए। सटीक इलाज और सहायता मिलने पर क्षेत्रवासियों ने डॉक्टरों की टीम और बोरा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.