किसान पथ पर खड़े कंटेनर से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत
लखनऊ : बिजनौर थाना क्षेत्र में आज बुद्धवार को किसान पथ पर हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक नटकुर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई थी।
बिजनौर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि आज दिनांक 24.06.2026 को नटकुर अंडरपास, किसान पथ पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP32GU1467 सवार युवक खड़े कंटेनर संख्या HR55AW4082 से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान शिवम उर्फ बलदेव पुत्र नंदन, निवासी नटकुर चंद्रावल, थाना बिजनौर, उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने कंटेनर और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक पक्ष की ओर से कोई तारीफ नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.