दुबग्गा: 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 13 वर्षीय बाल अपचारी 48 घंटे में अभिरक्षा में
लखनऊ : थाना दुबग्गा क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 13 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस पर्यवेक्षण में लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बीते मंगलवार को थाना दुबग्गा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 65(2)/351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5(M)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। तहरीर में आरोप था कि बाल अपचारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा ने व०उ०नि० राकेश कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने तत्परता से साक्ष्य संकलन कर जांच की और आप बुद्धवार को सुबह 10:30 बजे बाल अपचारी को उसके परिजनों की मौजूदगी में नियमानुसार पुलिस पर्यवेक्षण में लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.