युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लखनऊ : कृष्णानगर पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को जनपद कासगंज के कोतवाली क्षेत्र स्थित मजीदपुर से पकड़ा गया। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुभाष पुत्र स्व रमेशचन्द, निवासी नौरंगाबाद छावनी, थाना गाँधी पार्क, जिला अलीगढ़ बताया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और युवती के बीच मोबाइल फोन पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया और धमकी दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से उसे कासगंज से गिरफ्तार किया। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.