जीएसटीएटी में अपीलों की ई-फाइलिंग पर वेबिनार, 200 कर पेशेवर शामिल

लखनऊ :  जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT), लखनऊ पीठ और उत्तर प्रदेश जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण बार एसोसिएशन (UPGBA) ने संयुक्त रूप से "जीएसटीएटी में अपीलों की ई-फाइलिंग" विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की। इसका उद्देश्य कर पेशेवरों को नव प्रारंभ ई-फाइलिंग पोर्टल की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम में न्यायिक सदस्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव, श्री नरेंद्र कुमार, तकनीकी सदस्य श्री आलोक चोपड़ा (केंद्र) और श्री अरविंद कुमार (राज्य) उपस्थित रहे। संयुक्त पंजीयक सुश्री अर्निका यादव, सहायक पंजीयक श्री आशीष वर्मा और एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। UPGBA अध्यक्ष सीए कुमार सौरव ने बताया कि 30 जून 2026 को अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नए पोर्टल के उपयोग में आ रही व्यावहारिक व तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह कार्यशाला आयोजित की गई। तकनीकी सत्र में सीए ऋषभ मिश्रा ने चरणबद्ध तरीके से ई-फाइलिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। एनआईसी अधिकारियों ने प्रतिभागियों के तकनीकी सवालों के जवाब दिए। वेबिनार में यूपी के अलावा दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, विजयवाड़ा, सलेम समेत अन्य शहरों से करीब 200 कर पेशेवरों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस पहल को समयोचित बताया और कहा कि इससे जीएसटीएटी में अपीलों की समयबद्ध व त्रुटिरहित ई-फाइलिंग में मदद मिलेगी।

 

 रिपोर्टर :  राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.