इटौंजा में मकान का छज्जा गिरा, 2 बच्चों की मौत, 8 घायल; 5 KGMU रेफर

लखनऊ :  थाना इटौंजा क्षेत्र के मोहना कस्बे में गुरुवार रात 10:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। मोहल्ला पखरिया में एक मकान के छज्जे से पेय पदार्थ बांटा जा रहा था, तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में नीचे खड़े 10 लोग इसकी चपेट में आ गए।

दो मासूमों की गई जान  
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 12 वर्षीय अली पुत्र कासिम और 12 वर्षीय अरमान पुत्र इमरान को मृत घोषित कर दिया। दोनों मोहना के रहने वाले थे।

5 की हालत नाजुक  
गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। इनमें 7 वर्षीय अजमल, 3 वर्षीय जियान, 30 वर्षीय सना पत्नी शरीफ, 42 वर्षीय मोहम्मद हसीब और 30 वर्षीय जियाउल शामिल हैं।

12 वर्षीय दाऊद और 10 वर्षीय अब्दुल वजूद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं रूसीदा पुत्री लियाकत अली का इलाज 100 शैय्या अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारी मौके पर, हालात सामान्य  
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 रिपोर्टर :  राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.