मोहनलालगंज पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी, मौत
लखनऊ : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सोहावा में शुक्रवार सुबह एक 23 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
पति से हुई थी कहासुनी
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम सोहावा में एक महिला ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को काजल पत्नी कमलेश, उम्र 23 वर्ष, पुत्री रामू का शव मिला।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना से पहले काजल की अपने पति कमलेश से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह कमरे में गई और साड़ी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काजल की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के पहुंचने से पहले पति कमलेश और भाई पिंटू ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। मौके पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए थे।
थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.