15 वर्षीय किशोरी लापता, मुस्लिम युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार भदरुख से 15 वर्षीय किशोरी चार दिन से लापता है। किशोरी की मां ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बंगला बाजार निवासी मालती देवी पत्नी चिन्कू यादव के अनुसार, उनकी पुत्री पूनम यादव 23 जून की शाम मंगल बाजार सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मालती देवी का आरोप है कि रसूलपुर, गोसाईगंज निवासी समीर खान नामक युवक कई दिनों से उनके मोहल्ले में आ रहा था। मना करने के बावजूद वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आशियाना पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.