संभरखेड़ा में ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर भव्य भंडारे का आयोजन
लखनऊ : ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार को आलमबाग के कानपुर रोड स्थित बारावीरवा के सम्भल खेड़ा में समाजसेवी आशु रावत के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। रावत परिवार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले विधि-विधान से श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई और सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे की शुरुआत हुई, जिसमें करीब 11 प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। प्रसाद में पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल, हलवा, बूंदी और शीतल पेय समेत कई पकवान शामिल थे। भंडारे के साथ ही श्री हनुमान जी की मनोहारी झांकी भी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। समाजसेवी आशु रावत ने बताया कि ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश देना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक चले इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में रावत परिवार के सदस्यों के साथ क्षेत्र के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.