आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बोलेरो, पंजाब के दंपती घायल
लखनऊ : काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। किलोमीटर संख्या 297.300 पर तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पंजाब निवासी दंपती घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बोलेरो नंबर PB-10-KG-3252 को अमन पुत्र नरेंद्र पाल सिंह चला रहा था। अचानक नींद आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। गाड़ी में सवार अमन के पिता नरेंद्र पाल सिंह और मां जसविंदर कौर को मामूली चोटें आईं।
सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को हटवाकर टोल प्लाजा पर सुरक्षित खड़ा कराया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु रहा। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.