आलमबाग में यूवीटी कृष्णा सिनेमाज की दो नई स्क्रीन शुरू, सांसद जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन
लखनऊ : आलमबाग स्थित यूवीटी कृष्णा सिनेमाज में श स्क्रीन-1 और स्क्रीन-2 का भव्य शुभारंभ सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में मुंबई से कुमार आदर्श, हैदराबाद से श्रीनिवास मामिडाला, लखनऊ से ऋषि अरोड़ा, सुमन बागे समेत कई गणमान्य लोग और यूवीटी सिनेमाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने कहा कि लखनऊ में विश्वस्तरीय सिनेमा तकनीक का आना शहर के लिए गर्व की बात है। यह पहल राजधानी के मनोरंजन क्षेत्र को नई दिशा देगी। यूवीटी कृष्णा सिनेमाज में अत्याधुनिक प्रोजेक्शन, मॉडर्न साउंड सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, आरामदायक सीटिंग और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी की सुविधा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास पहल
इस मौके पर ‘समर कम्युनिटी कम्फर्ट’ पहल की घोषणा की गई। इसके तहत 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक निर्धारित समय में बिना फिल्म टिकट के भी सिनेमा के वातानुकूलित परिसर में निःशुल्क बैठकर विश्राम कर सकेंगे। संस्था ने इसे सामाजिक दायित्व की दिशा में अहम कदम बताया।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.