पारा की प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूर की मौत, बेहोशी की हालत में मिला था

लखनऊ :  थाना पारा क्षेत्र की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फैक्ट्री में वह अचेत अवस्था में मिला था। केजीएमयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना पारा पुलिस के अनुसार रविवार को फैक्ट्री प्रबंधन ने सूचना दी कि कर्मचारी दीपू पाल बेहोश मिला है। सहकर्मी उसे तुरंत अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते उसे केजीएमयू रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपू पाल पुत्र राजेश पाल, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम विशेश्वरखेड़ा (दोना), थाना काकोरी के रूप में हुई है। वह प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था।पुलिस जांच में जुटी अस्पताल से डेथ मेमो मिलने पर पारा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के बाद ही सामने आएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.