प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता बोले: व्यापारी आज भी भामाशाह की भूमिका में, नेता बनें महाराणा प्रताप

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर "व्यापारी संगोष्ठी" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। ‘समय का दान सबसे बड़ा दान’ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि वर्तमान व्यापारी आज भी भामाशाह की भूमिका निभा रहा है। अब राजनीतिज्ञों को महाराणा प्रताप बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी की मुसीबत में साथ खड़े होना और अमूल्य समय देना सबसे बड़ा दान है। गुप्ता ने कहा कि देश और समाज की जरूरत निजी जरूरत से ऊपर है। देश व समाज की खुशहाली के लिए खर्च किया गया धन ही सर्वोत्तम धन है। भामाशाह का जीवन हमें यही संदेश देता है।

‘व्यापारी समाज हमेशा आगे रहा’  
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समाज शुरू से ही कल्याण के काम करता आया है। धर्मशाले, विद्यालय, अनाथालय, मंदिर-गुरुद्वारे अधिकांश व्यापारियों ने ही बनवाए हैं। कोविड हो या बाढ़-भूकंप जैसी आपदा, व्यापारी समाज हर बार बढ़-चढ़कर मदद करता है। भामाशाह का सर्वस्व दान करना सभी के लिए प्रेरणा है।

ये रहे मौजूद  
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, मोहम्मद रिजवान, सलीम अहमद, अमित दीक्षित, श्याम सुन्दर अग्रवाल, सुधीर केसरवानी, मोहम्मद ग्यास, संजय कुमार, टेंट कैटरिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


 रिपोर्टर  : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.