वृक्षारोपण व फल वितरण कर सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

लखनऊ : सरोजनीनगर की लेबर मंडी में आज बुद्धवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मजदूरों के बीच धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा, फल-मिष्ठान बांटे और वृक्षारोपण किया। 

सपा नेता दुर्गेश सिंह उर्फ सोनू यादव समेत कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ लेबर मंडी पहुंचे। मजदूरों को केक, फल और मिठाई वितरित की गई। खातिरदारी से खुश मजदूरों ने 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए। 

पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब-मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सरोजनीनगर सपा यूनिट ने भी वही किया।" उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान पूर्व विधायक ने अपने पुत्र कुमार दुर्गेश सिंह व टीम के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। दुर्गेश सिंह ने भी सभी कार्यकर्ताओं से वृक्षारोपण की अपील की।

कार्यक्रम में महासचिव शब्बीर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, सलाम बाबू चौरसिया, कोषाध्यक्ष इंद्रेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, उपाध्यक्ष अजीत यादव, विमल सेठ, ज्ञानू यादव, शिवकुमार टाइगर, रमेश कनौजिया, इमरान खान, बीना रावत, ललिता राजपूत, रितु अग्रवाल, अभिषेक विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.