आलमबाग में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लखनऊ : आलमबाग कोतवाली इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मवैया छोटी लाइन कैब वे कट से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अनवारुल पुत्र मो. इस्लाम बताया है। वह श्रम विहार नगर, मवैया आलमबाग का रहने वाला है। मूल पता ग्राम व पोस्ट मेठी, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.