UPSC परीक्षा देने आए छात्र की स्कूटी की डिक्की से मोबाइल-पर्स चोरी
लखनऊ : मानक नगर स्थित सिंगार नगर में एक माह पहले UPSC की परीक्षा देने आए छात्र की स्कूटी की डिक्की तोड़कर मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिया गया। छात्र की ऑनलाइन शिकायत पर शुक्रवार को मानक नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एचएएल कॉलोनी, इंदिरा नगर निवासी प्रकाश नायक पुत्र निरंजन नायक के अनुसार, 24 मई को वह सिंगार नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में UPSC की परीक्षा देने आए थे। उन्होंने सेंटर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की और डिक्की में मोबाइल फोन व पर्स रखकर लॉक कर दिया था। दोपहर करीब 2 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह सेंटर से बाहर निकले और डिक्की खोली तो मोबाइल और पर्स गायब मिला। पीड़ित के अनुसार पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और कुछ नकदी रखी थी। घटना के बाद छात्र ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। एक माह बाद शुक्रवार को मानक नगर पुलिस ने चोरी की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.