मायके में रह रही पत्नी के घर पहुंचकर पति ने किया हंगामा, साले की तोड़ी कार और नशे में धुत होकर दी गालियां, मुकदमा दर्ज

लखनऊ :  मानक नगर थाना क्षेत्र के समर विहार कॉलोनी में मायके में रह रही पत्नी के घर पहुंचकर पति ने जमकर उपद्रव किया। नशे की हालत में पहुंचे पति ने घर के बाहर गालियां दीं और साले की वैगनआर कार क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना सेक्टर जे निवासी स्वाति त्रिवेदी पत्नी अमित कुमार त्रिवेदी ने बताया कि उनका मायका समर विहार कॉलोनी में है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह 22 जून से मायके में रह रही हैं। आरोप है कि पति ने वर्ष 2025 में भी उन्हें प्रताड़ित करते हुए फायरिंग की थी, जिसका मुकदमा आशियाना थाने में दर्ज है।स्वाति के अनुसार, 2 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे पति अमित कुमार त्रिवेदी अपने दोस्त के साथ नशे की हालत में मायके पहुंचा। घर के बाहर करीब एक घंटे तक हंगामा किया और भद्दी गालियां देता रहा। दहशत के कारण मायके वालों ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर आरोपी ने घर के बाहर खड़ी भाई की वैगनआर कार तोड़ दी और बाद में चला गया। घटना के बाद कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति अमित कुमार त्रिवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.