कृष्णा नगर में व्यापारी के घर चोरी, तीन चोर सीसीटीवी में कैद

लखनऊ :  कृष्णा नगर के पंडित खेड़ा में बेखौफ चोरों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय व्यापारी छत पर सो रहा था। चोरों की करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मूलरूप से नवाबगंज, प्रयागराज निवासी अमित कुमार पंडित खेड़ा, जयपुरिया स्कूल के पास रहकर वहीं किचन सेंटर के नाम से दुकान चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार शनिवार रात वह घर का दरवाजा बंद कर छत पर सोने चले गए थे। सुबह करीब 6:30 बजे दुकान जाने के लिए नीचे उतरे तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दीवान बेड से दो मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद और कपड़ों व दस्तावेज से भरा बैग ले गए। सीसी फुटेज में रात करीब 1:50 बजे तीन चोर मकान के बाहर घूमते दिख रहे हैं। पीड़ित ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की ओर से चोरी की लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.