लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने NCC कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) में कैडेट्स को किया संबोधित
लखनऊ : आज 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) के दौरान एक विशेष समारोह "इन्टरेक्शन एंड मोटिवेशनल एड्रेस" (Interaction and Motivational Address) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी उपस्थित रहे।
कैंप में आगमन पर लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (विशिष्ट सेवा मेडल - VSM) ने कुलपति महोदय का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अमिता कनौजिया (डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर)प्रो. आशीष अवस्थी (चीफ प्रोवोस्ट)प्रो. राकेश द्विवेदी (चीफ प्रॉक्टर)का भी 64 यूपी बटालियन के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे कैडेट्स ने एक विशेष वीडियो फिल्म के माध्यम से मुख्य अतिथि और उपस्थित अधिकारियों को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों और ट्रेनिंग से अवगत कराया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण: कैडेट्स के उत्साहवर्धन के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित एक अत्यंत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मेधावी कैडेट्स के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गान और परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुई, जिसने हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण और मजबूत नींव रखने का संदेश दिया।
माननीय कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कैडेट्स के असाधारण उत्साह, अनुशासन और सामर्थ्य की जमकर सराहना की और उन्हें भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
समारोह के उत्तरार्ध में, लखनऊ ग्रुप कमांडर ने कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स और अधिकारियों की तैयारियों को देखकर "वेल-डन"कहते हुए उनकी पीठ थपथपाई और शुभकामनाएं देकर विदा ली।
इस गरिमामयी अवसर पर 64 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए. के. गुप्ता, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेश राय सहित सभी जेसीओ (JCOs), जीसीआई (GCI), एएनओ (ANOs), पीआई (PI) स्टाफ और भारी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : मुकेश
No Previous Comments found.