मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

मोहनलालगंज (लखनऊ) :  मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को तहसील सभागार, मोहनलालगंज में जागरूकता एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला रहे, जबकि अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पवन कुमार पटेल ने की। इस दौरान नायब तहसीलदार गोवर्धन शुक्ला, अनुवीति बाजपेई, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप सिंह पनवार, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार तथा एआरपी अदिति पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइये मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लोगों से योजना का लाभ लेने और समय पर पंजीकरण कराने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन शशि शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.