बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल का 75वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, उमड़ी भारी भीड़
लखनऊ - स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान के तहत बुधवार को मड़ियांव के शिव नगर (निकट मुर्गी फार्म) में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस *75वें ऐतिहासिक शिविर* में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 211 लोगों ने अपनी जांच कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श और दवाइयां प्राप्त कीं। इसके साथ ही, शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजना का दोहरा लाभ देते हुए मौके पर ही *80 पात्र लोगों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
जांच के साथ मिलीं मुफ्त दवाएं और सेहत के टिप्स
शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और सामान्य शारीरिक परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर में प्रमुख रूप से अनुज शर्मा (24 वर्ष) व राम रानी (40 वर्ष) का बीपी व शुगर, मुलायम (52 वर्ष) का कमर दर्द और मालती देवी (55 वर्ष) के कंधे की तकलीफ का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सटीक उपचार किया गया। इसके अलावा सोनू, शिवनाथ, सीमा, नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों अन्य तीमारदारों को मुफ्त जांच के साथ दवाइयां दी गईं। सही समय पर मुफ्त और उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता मिलने पर स्थानीय जनता ने सेवा अस्पताल के डॉक्टरों और बोरा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर - मुकेश
No Previous Comments found.