लापरवाही पर अधिकारियों को विधायक की जमकर फटकार, 15 दिन का अल्टीमेटम
लखनऊ - उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीवर, पेयजल, जलभराव और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही जनता को राहत दिलाने के लिए विधायक डा. नीरज बोरा ने आज एक आपात समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में विधायक ने क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो और दूषित पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली तथा विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और उनकी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई और जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। इन कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश नहर रोड जानकीपुरम सीवर समस्या का तत्काल समाधान।
सेक्टर डी प्रियदर्शिनी व डी एच 2 कॉलोनी:* नई सीवर लाइन डालने का कार्य। सीताविहार कॉलोनी जानकीपुरम (शुक्ला चौराहा चर्च के पास) व जानकी विहार कॉलोनी:* चोक सीवर लाइन को ठीक करना।
* *बनारसी टोला अलीगंज:* सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ना।
* *सुन्दरम पार्क (सेक्टर एफ जानकीपुरम):* पानी की टंकी की मरम्मत।
* *फैजुल्लागंज बंधा रोड से मिल्लत नगर:* खुदाई के बाद सड़क निर्माण (PWD) का कार्य।
*"15 दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो शासन स्तर पर होगी सीधी कार्रवाई"*
विधायक डा. बोरा ने मानसून के मद्देनजर सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई और सीवर ओवरफ्लो को दुरुस्त करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में धरातल पर काम नहीं दिखा, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सीधे शासन स्तर पर कठोर दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने भी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सुएज इंडिया के डायरेक्टर राजेश मठपाल, जल निगम के अधीक्षण अभियंता आर.के. यादव, जलकल (जोन 3) के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार, PWD के अधिशाषी अभियंता सत्येंद्र नाथ, जोनल ऑफिसर अमरजीत यादव (जोन 6) और मनोज यादव (जोन 3) समेत नगर निगम, जलकल व सुएज इंडिया के तमाम जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - मुकेश
No Previous Comments found.