विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ₹1.55 करोड़ से अधिक की दो विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

लखनऊ : लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ आज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा 'मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना' के अंतर्गत दो अत्यंत महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एवं संबंधित विभागों द्वारा पूरी की जाने वाली इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत ₹1.55 करोड़ से अधिक है, जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी और सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इसी क्रम में आज प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत जानकीपुरम स्थित अर्श विहार कॉलोनी में मुख्य सड़क से लेकर श्री नवीन सिंह जी के आवास के सामने तक भव्य सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जाने वाले इस विशेष निर्माण कार्य की कुल लागत ₹140.51 लाख है। इस बहुप्रतीक्षित विकास कार्य के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से हो रही जलभराव और खराब रास्तों की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। इसके पश्चात, दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत जानकीपुरम प्रथम वार्ड के सेक्टर-एफ, सी-2 पॉकेट में स्थित मंगल वाटिका के चारों ओर सड़क लेपन (डामरीकरण) कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। ₹14.22 लाख की लागत से संपन्न होने वाला यह सुदृढ़ीकरण कार्य स्थानीय कॉलोनी और पार्क के आसपास की सड़क व्यवस्था को सुंदर और सुगम बनाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को दैनिक आवागमन में अत्यधिक सुविधा होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम की इस श्रृंखला में तृतीय कार्यक्रम डालीगंज निराला नगर वार्ड अंतर्गत गुड़ियन टोला की आंतरिक गलियों का सड़क सीसी सहित नाली निर्माण का कार्य जिसकी लागत 5.13 लाख से विकास कार्य संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा, "जनसेवा के अटूट संकल्प के साथ लखनऊ उत्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी की त्वरित विकास योजना के माध्यम से क्षेत्र की आंतरिक गलियों और मुख्य मार्गों को सुदृढ़ किया जा रहा है। अर्श विहार कॉलोनी और मंगल वाटिका के आसपास के ये कार्य स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुगम बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। हमारा प्रयास निरंतर जारी है कि क्षेत्र का कोई भी कोना विकास से अछूता न रहे।" इस अवसर पर दोनों कार्यक्रमों के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, सी. के. वर्मा, आनंद अग्रवाल,सतीश पांडेय, उपेंद्र बाजपेई,के. सी. मिश्रा,जे. पी. मिश्रा,कृपाशंकर मिश्रा,जयमल राजपूत,नवीन सिंह,अभिरुचि बाजपेयी,श्रवण मौर्या एवं विनय सिंह सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.