सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज इंदिरा नगर लखनऊ मे आज छात्र संसद और कन्या भारती का शपथ ग्रहण संपन्न

लखनऊ : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज इंदिरा नगर लखनऊ मे आज छात्र संसद और कन्या भारती का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ ।जिसमे मुख्य अतिथि नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या मंजुला उपाध्याय रही और अध्यक्षता पूर्व छात्र इंजी. सौरभ त्रिपाठी ने किया।विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन  वरिष्ठ आचार्य विनोद कुमार शुक्ल ने व आभार ज्ञापन श्रीमती सुषमा राय   ने किया । बद्री विशाल मिश्रा को प्रधान मंत्री व वसुंधरा बारी को कन्या भारती की अध्यक्ष  एवं उनके मंत्री मंडल को शपथ दिलाई गई ।
 उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि छात्र छात्राओं को  एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार होने का आग्रह किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का भी आग्रह किया। भारत को स्व के बोध के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित भारत २०४७ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पित होने को बताया। कुटुंब समाज की महत्वपूर्ण इकाई हैं उसे संस्कारित और सशक्त रखने की आवश्यकता पर बल दिया। बालिकाओं को अपने को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने को कहा।सभी पदाधिकारी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्व के प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं श्री सौरभ त्रिपाठी जी ने  विद्यालय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सहयोग का आश्वासन दिया। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.