जोन दक्षिणी में ‘कॉप ऑफ द मंथ’ जून 2026 के विजेता घोषित, थाना गोसाईगंज के इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह रहे अव्वल

लखनऊ : पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन दक्षिणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए जून 2026 का ‘कॉप ऑफ द मंथ’ पुरस्कार शुक्रवार को घोषित किया गया। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने थाना गोसाईगंज के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह को जोन स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया। वहीं तीनों सर्किल में अव्वल रहे उपनिरीक्षकों को भी ‘कॉप ऑफ द मंथ’ की उपाधि दी गई।  

सर्किलवार विजेता उपनिरीक्षक:  
1. गोसाईगंज सर्किल -
उ0नि0 बादल सिरोहा, हल्का नंबर-4 प्रभारी, थाना गोसाईगंज - 4819 अंक  
2. मोहनलालगंज सर्किल - उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी भागूखेड़ा - 3575 अंक  
3. कृष्णानगर सर्किल - उ0नि0 सच्चिदानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी भोलाखेड़ा - 6114 अंक  

ऑब्जेक्टिव इवेल्यूऐशन सिस्टम से बढ़ा प्रोफेशनलिज्म  
डीसीपी दक्षिणी ने बताया कि 13 मई 2026 से जोन में थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यों के मूल्यांकन के लिए ‘ऑब्जेक्टिव इवेल्यूऐशन सिस्टम’ लागू किया गया है। इससे टार्गेट ओरियेन्टेड पुलिसिंग बढ़ी है और पुलिसकर्मियों में पॉजिटिव कम्पीटिशन को बल मिला है। इस सिस्टम में गुंडा एक्ट पर 50 अंक, गैंगस्टर एक्ट पर 100 अंक, एनबीडब्ल्यू गिरफ्तारी पर 20 अंक, IGRS Satisfaction पर 200 अंक, साइबर क्राइम में रिकवरी पर 10 अंक, गिरफ्तारी पर 50 अंक आदि निर्धारित हैं।  

थाना प्रभारियों का प्रदर्शन  
1. प्रथम - इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह, गोसाईगंज -
10,728 अंक: 3 गुंडा एक्ट, 6 एनबीडब्ल्यू गिरफ्तारी, ऑपरेशन किरण में 126 परिवारों का समझौता, 1564 सीसीटीवी व्यवस्थापन, 17 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण।  
2. द्वितीय - इंस्पेक्टर प्रद्युमन कुमार सिंह, कृष्णानगर - 8530 अंक: 1 गुंडा एक्ट, 2 एनबीडब्ल्यू गिरफ्तारी, 840 सीसीटीवी, ऑपरेशन किरण में 114 परिवारों का समझौता।  
3. तृतीय - इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी, मोहनलालगंज - 1671 अंक: 2 नाबालिग लड़कियों की बरामदगी, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 8 परिवारों का समझौता।  

उपनिरीक्षकों के सराहनीय कार्य  
- उ0नि0 बादल सिरोहा:
31 लोगों पर 126/135 बीएनएसएस की कार्रवाई, 695 एमवी एक्ट चालान, 2426 रात्रि चेकिंग, 39 SID लिंक।  
- उ0नि0 आशीष कुमार: 2 पर 126/135 बीएनएसएस, 532 एमवी एक्ट, 3 एनबीडब्ल्यू गिरफ्तारी, 2201 रात्रि चेकिंग।  
- उ0नि0 सच्चिदानंद पाण्डेय: 29 पर 126/135 बीएनएसएस, 305 एमवी एक्ट, 994 पुलिस एक्ट चालान, 4418 रात्रि चेकिंग।  

जून माह में जोन की उपलब्धियां  
जोन दक्षिणी में जून में 6 गुंडा एक्ट, 2 नई हिस्ट्रीशीट, 10 एनबीडब्ल्यू गिरफ्तारी, 2473 नए सीसीटीवी, ऑपरेशन किरण में 279 परिवारों का समझौता, 178 माल मुकदमाती वाहनों का निस्तारण हुआ। साइबर सेल ने 67 खोए मोबाइल कीमत लगभग 15 लाख बरामद किए। 

प्रमुख गुड वर्क: मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं को राजस्थान में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 अभियुक्त पकड़े। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने कॉरपोरेट धोखाधड़ी के अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा कर 4 शातिर ठग गिरफ्तार किए, 79 चेकबुक, 77 एटीएम कार्ड बरामद किए। पीजीआई पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड और 74 लाख की धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ा।   डीसीपी ने कहा कि इस सिस्टम से पुलिस कार्यों में गुणवत्ता बढ़ी है और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो रहा है। 

रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.