उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने किया पौधा रोपण
लखनऊ : उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर में पौधा रोपण किया गया।प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी के आवाहन पर वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में टिम्बर व्यापारियों द्वारा आंवला,अशोक,अमरूद,सीताफल,नीम,जामुन,पीपल,बरगद सहित तमाम पौधे "एक पेड़ मां के नाम" लगाए गए। वही विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी ने बताया कि इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय के पास राजेंद्र नगर पार्क में बड़ी संख्या में ऐशबाग के टिम्बर व्यापारियों ने पौधा रोपण कर प्रदेश को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्यरूप से प्रदेश महासचिव अख्तर खान, चित्रकूट से आए महंत वरुण अवस्थी, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज खान,विनोद शर्मा,सचिव वसीम अहमद,अनिल कुमार,अरविंद, विवेक पांडे, विशाल शर्मा,रूप कुमार,मुन्नू ,नबी सहित दर्जनों टिम्बर मौजूद रहे।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.