एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत स्मृतिशेष सुशीला बोरा जी को समर्पित कार्यक्रम में डा नीरज बोरा ने छात्र-छात्राओं के साथ रोपे पौधे; पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का दिलाया संकल्प।
लखनऊ : माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरक आह्वान पर देश-प्रदेश में चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत आज लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) परिसर में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक डा नीरज बोरा ने अपनी पूज्य माता स्मृतिशेष सुशीला बोरा जी को स्मरण करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और भारी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने न केवल वृक्षारोपण किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और एक हरित व सुरक्षित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस महाअभियान का नेतृत्व करते हुए लखनऊ उत्तर के माननीय विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा “पौधा केवल मिट्टी में नहीं रोपा जाता, बल्कि इसके साथ हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, स्वच्छ वातावरण और समृद्ध भारत की आशा भी अंकुरित होती है। माननीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का यह आह्वान सीधे हमारे संस्कारों से जुड़ता है, जहाँ प्रकृति को माता माना गया है।” विधायक ने आगे कहा “यह अभियान 'मातृ वंदना' और 'प्रकृति साधना' का एक अद्भुत संगम है। अपनी जन्म देने वाली माँ के सम्मान में और हमारी पालन-पोषण करने वाली धरती माँ के संरक्षण के लिए हम सभी को इस महाअभियान का हिस्सा बनना चाहिए। मैं अपनी उत्तर विधानसभा के प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूँ कि वे अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएँ और न सिर्फ पौधा लगाएँ, बल्कि उसके बड़े होने तक उसके संरक्षण का संकल्प भी पूरी निष्ठा से निभाएँ। यही विकसित भारत के निर्माण का हमारा सच्चा जनसंकल्प होगा।” इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), अलीगंज के प्रधानाचार्य श्री राज कुमार यादव ने विधायक डा बोरा का स्वागत किया कार्यक्रम में संस्थान के समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। युवाओं ने पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाने और अपने-अपने घरों के आसपास भी पौधे लगाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में राजकीय उद्यान, अलीगंज परिसर स्थित श्री डी.पी. बोरा वाटिका एवं पल्टन छावनी में पार्षद मानसिंह यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी “एक वृक्ष माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश एवं स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि,कुमकुम राजपूत,महामंत्री टिंकू सोनकर,घनश्याम अग्रवाल,उत्तर मंडल 5 के अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व पार्षद बृजकिशोर पांडे,दिव्यांशी शुक्ला,सीके वर्मा, रुपाली गुप्ता, मनोज सिंह, अमित यादव, अमित सिंह चौहान, लवकेश सिंह, संजीव तिवारी, गौरव अवस्थी, निशा मिश्रा, सुनील गुप्ता, राजू सिंह एवं वन विभाग के पदाधिकारी तथा आम जनमानस की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.