नौबस्ता खुर्द रामलील मैदान मड़ियांव में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा नि:शुल्क 76 वाँ स्वास्थ्य शिविर
लखनऊ : स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नौबस्त खुर्द रामलीला मैदान मड़ियांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 38 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 138 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में कमलेश्वरी देवी 24 वर्ष को जुकाम बुखार की, विष्णु कुमार 40 वर्ष को बुखार, हरिराम पांडे 52 वर्ष को कमर दर्द, सूरज 40 वर्ष को घुटने में दिक्कत का उपचार प्रदान किया गया।
साथ ही साथ अनिल कुमार, गणेश कुमार, सोनू, शिवनाथ सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आज दवा के साथ ही साथ बोरा फाउंडेशन की ओर से देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत उपचार हेतु आये लाभार्थियों को वृक्ष भी भेंट स्वरूप दिए गए एवं पर्यावरण को हरित रखने के प्रति जागरूक किया गया।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.