डा नीरज बोरा ने स्वतंत्र भारत हेतु क्रांति की अलख जलाने वाले महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण

लखनऊ - भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिनायक शहीद मंगल पांडेय की जयंती के पावन अवसर पर आज भारतेन्दु हरिश्चंद्र वार्ड स्थित मंगल पांडेय पार्क में  विधायक डा नीरज बोरा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय का बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा,उनके पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस गौरवमयी कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्री ब्रिज किशोर पांडे,पूर्व पार्षद श्रीमती रूपाली गुप्ता,श्री सतीश वर्मा,सी.के वर्मा,श्री आशुतोष सिंह,श्री संजीव तिवारी एवं श्री राजू सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.