जन सेवा सहायक पार्टी का यू०पी० प्रेस क्लब लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
लखनऊ - जनसेवा सहायक पार्टी का यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें समस्त उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुये। सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओ०पी० सिंह लोधी द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में श्री ओ०पी० सिंह ने उत्तर प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था पर कहा कि अपराधों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। महिलाओं का आज भी अकेले निकलना दूभर है। बिजली व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जिलों को 18 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि बिजली की दरें अन्य रज्यिों की तुलना में बहुत अधिक है उन्होने प्रदेश में मुफ्त बिजली की मांग की। विकित्सा व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकारी अस्पताल खुद वेंटीलेटर पर है, वहीं प्राइवेट चिकित्सक मनमानी फीस वसूल कर मरीजों पर घोर अत्याचार कर रहे हैं, अनाव्यशक जाँचो के नाम पर गरीबों की जेबों से पैसा खींच रहे हैं,और सरकार का इस पर कोई अंकुश नहीं हैं। युवा बेरोजगार है एवं किसान आज भी खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं मुफ्त बिजली,पानी एवं चिकित्सा की घोषणा की। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर०के० दक्ष एवं मिश्री लाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय,प्रदेश सचिव रामसूरत चौहान के अतिरिक्त मकदूम भाई,डा० राजाराम,निशान्त लोधी एडवोकेट,राजपाल लोधी,सोमदत्त
रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.