वृहद कार्यकर्ता-बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'वृहद कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष सम्मेलन' अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं तथा बूथ अध्यक्षों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही, जिसने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एक नया ऊर्जावान संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की नीतियों और प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही प्रत्येक सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और बूथ स्तर पर संपर्क अभियान को और तीव्र करने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डा. नीरज बोरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों में नया जोश भरा। उन्होंने अनुशासित उपस्थिति के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "बूथ अध्यक्ष और समर्पित कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं। आपके अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर भाजपा की सरकार तथा संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।" विधायक डा. बोरा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की अपील की। सम्मेलन के दौरान बूथ प्रबंधन, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा क्षेत्र की स्थानीय प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति से पूरे प्रांगण में भारी उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में सह संयोजक श्री राम अवतार कन्नौजिया जी,श्री अनूप सिंह जी, श्री विवेक सिंह तोमर,श्री घनश्याम अग्रवाल,श्री टिंकू सोनकर
श्री सत्येंद्र सिंह,श्रीमती कुमकुम राजपूत,श्री सौरभ बाल्मीकि,श्री चंद्रप्रकाश अवस्थी,श्री सतीश वर्मा, श्री राकेश पाण्डेय,श्री विशाल गुप्ता श्री दया पाण्डेय,श्री रमन निगम श्री शैलेन्द्र मौर्य,श्री संजय तिवारी श्री विनय सिंह वर्मा सहित समस्त मंडल अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्षगण एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी एवं प्रेरणादायी उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.