लखनऊ उत्तर विधायक डा. नीरज बोरा कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों संग मार्च में हुए शामिल
लखनऊ : कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के युवाओं को गुमराह करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के विरोध में आज राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी का विशाल विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने किया। कार्यक्रम में लखनऊ महानगर एवं जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और हज़ारों कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। इस राष्ट्रव्यापी संदेश देने वाले विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च में लखनऊ उत्तर से विधायक डा. नीरज बोरा अपने क्षेत्र के सभी मंडल पदाधिकारियों, अग्रिम मोर्चों के अध्यक्षों और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ पूरी एकजुटता से शामिल हुए। विधायक डा. नीरज बोरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा "देश का युवा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं में असंतोष फैलाने और राष्ट्रहित के खिलाफ काम करने में लगे हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के इस षड्यंत्र को जनता के सामने उजागर करेगा।" विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से लखनऊ महानगर के प्रमुख पदाधिकारी, जिला समिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.