लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: ₹24.37 करोड़ की लागत
लखनऊ : राजधानी लखनऊ की उत्तर विधानसभा सीट के विकास के लिए बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के अवस्थापना और जनकल्याणकारी विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से कुल 34 विकास कार्यों के लिए ₹24.37 करोड़ रुपये की विशाल धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राप्त विवरण के अनुसार, रक्षा मंत्री व लखनऊ के लोकप्रिय सांसद माननीय राजनाथ सिंह जी द्वारा सर्वाधिक 30 विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया गया है, जिसकी कुल लागत ₹2102.35 लाख है। वहीं विधान परिषद सदस्य माननीय मुकेश शर्मा जी द्वारा ₹135.81 लाख की लागत से 1 प्रमुख विकास कार्य तथा राज्यसभा सांसद माननीय डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी द्वारा ₹199.29 लाख की लागत से 3 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है जिससे लखनऊ उत्तर विधानसभा को कुल 24.37 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना अंतर्गत विकसित करने का कार्य संपन्न होगा। भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह ने कहा कि "लखनऊ को विश्वस्तरीय और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे से लैस शहर बनाना रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी का संकल्प है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत ये 34 विकास कार्य जन-आकांक्षाओं को पूरा करने और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। डबल इंजन सरकार की नीति 'विकास भी, विरासत भी' के तहत हर वार्ड और हर मोहल्ले तक विकास की किरण पहुंचाई जा रही है।"
डा नीरज बोरा ने कहा कि "लखनऊ उत्तर की जनता की ओर से मैं माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, एमएलसी मुकेश शर्मा जी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। ₹24.37 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले ये 34 विकास कार्य क्षेत्र की सड़कों, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का कायाकल्प करेंगे। हमारी सरकार क्षेत्रवासियों को हर संभव सुविधा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात से स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष,एमएलसी मुकेश शर्मा, दिवाकर त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि, राम औतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सरिता राय अधिशाषी अभियंता, मनोज शुक्ल सहायक अभियंता, सभी पार्षदगण,भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.