कानपुर के रहने वाले सी न्यूज के अर्पित कुमार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया

लखनऊ - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के समस्त सदस्यों / पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि आयोग में सांगठनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशिकांत राय जी के निर्देशानुसार कानपुर के रहने वाले  सी न्यूज के श्री अर्पित कुमार को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अर्पित कुमार संगठन में सभी राज्यों की निगरानी का अतिरिक्त कार्य भी देखेंगे और अपना रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव को देंगे। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग आपसे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास करता है  कि आप अपने संगठन जैसे परिवार मे जुड़े हुए सभी पत्रकारों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आयोग को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

डॉ.निशा सिंह,राष्ट्रीय महासचिव,राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग

रिपोर्टर - अर्पित कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.