आगरा से मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, PNB से हुआ एमओयू

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुए।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह योजना शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है और उन्हें एक ऐसा साधन प्रदान करेगी जो उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करेगा।

मंत्री उपाध्याय ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को समझा है और उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि योगी जी केवल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के परिवार के मुखिया बनकर सामने आए हैं, और योगी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के सिद्धांत पर काम करती है।

मंत्री उपाध्याय ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे समाज के मार्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका को पहचानें और इस कार्ड को अपने परिवारों के लिए जीवन और उपचार की निश्चितता का प्रतीक मानें, जो संकट के समय में एक संकटमोचन के रूप में कार्य करेगा।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.